RANCHI,JHARKHAND#हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

 RANCHI,JHARKHAND#हेमेंद्र प्रताप देहाती के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

रांची। 

झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हेमंत प्रताप देहाती के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक व्यक्त किया है। अपनी शोक संवेदना में श्री सहाय ने कहा है कि उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। संसदीय राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में स्वर्गीय देहाती का योगदान अविस्मरणीय है। एक कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी विशिष्ट पहचान थी। उनके असामयिक निधन से अत्यंत मर्माहत हैं।

श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा की शांति व उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ