RANCHI,JHARKHAND#*इतनी महत्वपूर्ण 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 'को किसी के घर में न करें पदाधिकारी।*

RANCHI,JHARKHAND#*इतनी महत्वपूर्ण 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 'को किसी के  घर में न करें पदाधिकारी।* 

आज दिनांक 17-10-2022 को  झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला समिति द्वारा जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में  विभिन्न जगहों पर निरीक्षण किया गया। ओरमांझी प्रखण्ड अन्तर्गत करमा पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में  नेताओं द्वारा कम्बल एवं धोती साड़ी का वितरण किया गया जहां लाभुकों की भीड़ काफी थी पर अधिकारियों की अच्छी व्यवस्था के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चला। वहीं नगर निगम के वार्ड नंबर 12 आयोजित कार्यक्रम में उथल पुथल देखा गया।  यह कार्यक्रम पार्षद के घर में करे के  कारण लोग कार्यक्रम में पहुंच ही  नहीं  पाए। जबकि यह कार्यक्रम किसी भी व्यक्ति विशेष के घर पर नहीं करना था। निर्देश दिया गया है कि ऐसी गलती न करें सही जगह पर कार्यक्रम का आयोजन हो ताकि लोग योजना का लाभ ले सकें। कार्यक्रम से पूर्व  उस क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा प्रचार-प्रसार किया जाय।

     मौके पर  जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, बीरू साहु,  श्री अन्तु तिर्की,  कुदुस अन्सारी, आफताब आलम बबलु,   नागेश्वर महतो,  नरेश यादव, महादेव मुण्डा,  साजीद कौशर,  सुहैल खान,  शांति तिर्की,  साहिल यादव,  राकेश वर्मा आदि शामिल थे।



By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ