LATEHAR,JHARKHAND#*सरयू के छोटका चोपत पूल में गीरा अठारह चक्का टेलर, बाल बाल बचा चालक उपचालक*
*लातेहार*
नवसृजित सरयू प्रखंड टिओपी क्षेत्र के बरटोला गांव के समीप सोमवार के दोपहर छोटका चोपत पूल में अठारह चक्का टेलर (CG 04HN8844) असंतुलन होकर पूल से पच्चास फ़ीट निचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं टेलर में सवार चालक उपचालक और एक अन्य समेत तीन लोग बाल बाल बचे। चालक सुरेश सिंह ने बताया की महुआडांड से बालूमाथ जा रहे थे इसी दौरान सरयू के छोटका चोपत पूल का चढ़ाई चढ़ कर ब्रेक मारने के दौरान टेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटनाग्रस्त में चालक समेत तीनों लोकों सुरक्षित बच गए।बताया जाता है कि हताहत में जान माल का नुक़सान नहीं हुआ घटना के सूचना मिलते ही आस पास गांव के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद पहुंचाने की कार्य किया।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ