DUMKA,JHARKHAND#*सरैयाहाट प्रखंड के कर्मी कि मिली भगत से करोड़ों कि अवैध निकासी*

DUMKA,JHARKHAND#*सरैयाहाट प्रखंड के कर्मी कि मिली भगत से करोड़ों कि अवैध निकासी*

सरैयाहाट दुमका

दुमका जिला के सरैया हाट प्रखंड में अवैध निकासी में पहला नंबर धनवे पंचायत का आता हैं , जहाँ आवास योजना में मजदूरों की मजदूरी भुगतान और पूर्व में खोदे गए डोभा तालब को नाम बदल कर पास करा कर बिना खुदाई किये अवैध निकासी कि जा रही है, भरस्टाचार इतने पर ही नहीं थमा मिट्टी मोरम रोड में बिना मिट्टी काटे ही मोरम कि नकासी हो गयी हैं जो एक जाँच का विषय बनता है, लेकिन करेगा कौन, प्रखंड विकास पदाधिकारी और बि पी ओ को सभी मामलों से अवगत कराने के बाद सिर्फ जांच कराने का कोरा आश्वासन ही मिलता हैं, सभी जांच बिना स्थल निरक्षण किये दलालों से मिल कर कागजी प्रक्रिया कर निपटारा कर लिया जाता है।

वहीं सरैयाहाट के हंसड़ीहा पंचायत में भी बराबर का मामला है जहाँ आवास के लाभुक को मालुम ही नहीं है कि आवास कि मजदूरी दलालों ने पंचायत सेवक, रोजगार सेवक  के मिली भगत से फर्जी मास्टर रॉल भर कर राशि निकाल ह्ड़पी जा चुकी है और ह्ड़पी जा रही है । प्रखंड में भरस्टाचार कराने में अहम भूमिका रोजगार सेवक और पंचायत  सचिव कि होती है। जिसमे पहला नाम धनवे पंचायत के रोजगार सेवक संदीप कुमार और  सचिव रविंदर कुमार कि है। रविंदर कुमार के हाथों कई पंचायत का कार्यभाल संभालने का जिम्मा दिया गया है, और उन्ही पंचायतों सबसे ज्यादा अवैध निकासी भी कि गयी है । वहीं धनवे के रोजगार सेवक संदीप कुमार भी कम नहीं निकले दलालों के विश्वास पर खरा उतरे, पुराने डोभा को नया दिखा कर, जहां कभी 17 लाख रूपये कि लागत से तालाब खोदी गई थी पुनः उसी तालाब को 100/100 में दलालो से मिल कर और  लाभुक का नाम और मौजा  बदलवा कर निकासी करा रहे है।

आवास योजना में फर्जी मजदूरी मास्टर रॉल में डिमांड भर कर पंचायत के कुछ दलाल, स्वयं सेवक, रोजगार सेवक, सचिव, मुखिया और प्रखंड के कर्मियों के मिली भगत से मनरेगा मजदूरी के रुपयों कि हेराफेरी किया जा रहा है।

कई मनरेगा मजदूर ऐसे भी है जिन्हे मालुम नहीं है की वो मनरेगा कई मजदूर भी है, दलालों ने रोजगार सेवक के मिली भगत से डिमांड डाल A T M के माध्यम से छोटी छोटी राशि निकाल मोटी मोटी कमाई कर रहे हैं।


Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ