RANCHI,JHARKHAND#*ऐतिहासिक होगा पंचायत जन प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह....दीपक प्रकाश*
*भाजपा के पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं की हुई कार्यक्रम स्थल पर बैठक*
आज हरमू मैदान में पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह की तैयारी बैठक प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में सभी विभागों की जिम्मेवारी संभालने वाले प्रमुख एवम कार्यकर्ताओं शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सम्मान समारोह को लेकर पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
18अक्टूबर का दिन पार्टी के इतिहास में ऐतिहासिक दिन होगा। कल झारखंड के गांव गांव से लोग रांची आ रहे। जिन्होंने जनता का विश्वास प्राप्त किया है। भाजपा की विचार धारा को अपनी सक्रियता से जमीनी स्तर पर पहुंचाया है।
नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सम्मान समारोह में लगे सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है कि कार्यक्रम में आए सभी प्रतिनिधियों का केवल कार्यक्रम स्थल पर ही सम्मान नहीं हो बल्कि उन्हें हर विभाग की व्यवस्था में सम्मान दिखना चाहिए।
कहा कि जनप्रतिनिधि हमारे अतिथि भी है और पार्टी की पूंजी भी हैं।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा सम्मेलन की सफलता व्यवस्था में लगे एक एक कार्यकर्ताओं के ऊपर निर्भर है।
कहा कि सभी अपने अपने विभाग की जिम्मेवारी संभाल लें तो पूरी व्यवस्था संभल जायेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिस जिम्मेवारी को लेता है उसे ईमानदारी और कर्मठता से पूरा करता है। यही हमारी पहचान भी है और ताकत भी।
बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,सुबोध सिंह गुड्डू,काजल प्रधान,संजीव विजयवर्गीय, के के गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
By Madhu Sinha




0 टिप्पणियाँ