RANCHI,JHARKHAND#आज राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय सिंह यादव जी एवं सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी अनीता यादव , सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूनम यादव , साहिल ,राजभवन के समक्ष धरना दे रहे झारखंड राज्य के विभिन्न प्रदर्शनकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें सहयोग करने का आश्वासन दिया।

   धरना पर बैठे झारखंड सहायक प्राध्यापक( अनुबंध) संघ रांची, झारखंड के प्रदर्शन कर रहे प्राध्यापकों से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया और कहा कि राष्ट्रीय जनता दल समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत का समर्थन करती है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुबंध पर नियुक्त करने को गलत मानते हैं , उनका मानना है कि नियुक्ति अनुबंध के आधार पर नहीं होनी चाहिए। राजद झारखंड राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी के विचारों का अनुसरण करते हुए  झारखंड सहायक प्राध्यापक संघ की मांगों को जायज मानते हुए राज्य सरकार से अनुरोध करती है उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरी की जाए।   

    धरने पर बैठे झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया/ संयोजिका अध्यक्ष संघ की मांगों को भी उचित मानते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उनका समर्थन करने और मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी मांगों को उनके समक्ष रखने का आश्वासन दिया।                                             

By Madhu Sinha                        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ