RANCHI,JHARKHAND#*जल्द हगा झामुमो राँची महानगर का गठनः - डॉ महुआ माजी*
*नियुक्त किए गए प्रखण्ड प्रभारी*
आज दिनांक 14-08-2022 को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम की अध्यक्षता रातु रोड स्थित होटल कृष्णा ईन में किया गया। बैठक का संचालन जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पांच बिन्दुओं पर चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा सोरेन जयन्ती धूमधाम से मनाया जाएगा, इसकेलिए दिनांक 21-08-2022 को लोवाडी स्थित दुर्गा सोरेन चौक में एक आवश्यक बैठक रखी गई है जिसमें जिला समिति के तमाम पदाधिकारियों एवं शहर के सभी स्तर के कार्यकर्ताओं सहित सभी प्रखंडों के अध्यक्ष को शामिल होना है। बैठक दुर्गा सोरेन स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री विलियम रिचड लकड़ा की अध्यक्षता में होगी। आगामी निगम चुनाव की तैयारी जोर सोर से किया जाएगा। हेमन्त सोरेन जी की सरकार द्वारा जनहित में किए गए सभी कार्यों एवं योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाया जाएगा। संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रखण्ड प्रभारियों की नियुक्ति किया गया है जिसमें कांके, बुढ़मू एवं खलारी प्रखण्ड के प्रभारी श्री जनक नायक एवं सह प्रभारी श्री जुलफीकार खान और प्रदीप भोगता। चान्हों, माण्डर, बेड़ो, ईटकी एवं लापुंग प्रखण्ड के प्रभारी श्री मुन्ना बडाईक एवं सह प्रभारी जयवंत तिग्गा। रातु एवं नगड़ी प्रखंड के प्रभारी श्री कलाम आजाद और सह प्रभारी श्री लालजय कुमार नाथ शाहदेव। ओरमांझी, अनगड़ा एवं नामकुम प्रखण्ड के प्रभारी श्री बीरू साहू एवं सह प्रभारी आफताब आलम बबलु और विजय आनंद नायक। सिल्ली, सोनाहातू और राहे प्रखंड के प्रभारी श्री रामानन्द बेदिया और सह प्रभारी श्री सुजीत उपाध्याय। बुण्डू एवं तमाड़ प्रखण्ड के प्रभारी श्री सुकवा महतो और सह प्रभारी श्री बीरू तिर्की। साथ ही निगम चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए राँची महानगर के प्रभारी श्री अश्विनी शर्मा और सह प्रभारी आदिल इमाम एवं विक्की यादव को बनाया गया है।
प्रखण्ड प्रभारियों की घोषणा के पश्चात जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने कहा कि अब आगामी विधानसभा चुनाव में राँची जिला में आनेवाले सातो विधानसभा में जीत दिलाने में सक्षम होंगे। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व का आभार प्रगट किया कहा कि राँची जिला समिति को साथ देने के लिए डॉ महुआ माजी जैसी कर्मठ एक राज्यसभा सांसद को दिया। उन्होंने सभी प्रखण्ड अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के अन्दर सभी पंचायतों का गठन कर सूची जिला समिति को भेजेंगे।
मौके पर उपस्थित राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संविधान के दायरे में रहकर काम करें पार्टी का नाम रौशन करें बदनाम नहीं। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व से मांग किया है कि राँची महानगर समिति का गठन जल्द से जल्द कर दें ताकि आगामी निकाय चुनाव दमखम के साथ लड़ कर जीत हासिल किया जा सके। बैठक में नवनियुक्त राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी को राँची जिला समिति के द्वारा शौल ओढा एवं पुष्प गुछ देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में सभी प्रखण्डों के अध्यक्ष, सचिव, जिला समिति के तमाम पदाधिकारी एवं राँची जिला से आनेवाले सभी केन्द्रीय सदस्यों में राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी, श्री नन्दकिशोर मेहता, समनुर मंसुरी, श्री पवन जेडिया, प्रो चिन्तामनी सांगा, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, रामानन्द बेदिया, जनक नायक, मुन्ना बडाईक, बीरू साहु, जिला कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, संगठन सचिव श्री लाल जय कुमार नाथ शाहदेव, जयवंत तिग्गा, आदिल इमाम, प्रदीप भोगता, संयुक्त सचिव विक्की यादव, आफताब आलम बबलु, सुजीत उपाध्याय, कांके प्रखंड अध्यक्ष श्री जावेद अख्तर अन्सारी, बुढ़मू प्रखण्ड अध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहु, खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अनिल कुमार पासवान, ओरमांझी प्रखण्ड अध्यक्ष श्री नागेश्वर महतो, सिल्ली प्रखण्ड अध्यक्ष श्री बलराम महतो उर्फ राधिका, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष श्री बिरीश मिंज, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, ईटकी प्रखण्ड अध्यक्ष श्री वसीम इकबाल अन्सारी, माण्डर प्रखंड अध्यक्ष श्री रौशन ईमानुवेल तिग्गा, चान्हों प्रखंड अध्यक्ष श्री मकेश्वर महली, प्रखण्ड सचिव श्री नवीन तिर्की, रवि निरंजन टोप्पो, प्रदीप उराँव, नरेश यादव, महेन्द्र चौहान, अमानुलाह अंसारी आदि शामिल थे।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ