DUMKA, JHARKHAND#*द ऍम ऑफ़ लाइफ के रहते शिक्षा प्राप्त मे बाधक ग़रीबी नहीं बन सकती :- दिवाकर* *बच्चों को किया निशुल्क पाठयपुस्तक वितरण।*

 DUMKA, JHARKHAND#*द ऍम ऑफ़ लाइफ के रहते शिक्षा प्राप्त मे बाधक ग़रीबी नहीं बन सकती :- दिवाकर* 

  *बच्चों को  किया निशुल्क पाठयपुस्तक वितरण।*  

    दुमका जिले के सरैयाहट प्रखंड के विभिन्न इलाके में द एम ऑफ लाइफ संस्थान की ओर से गरीब व असहाय बच्चों  के लिए निशुल्क शिक्षा केंद्र चला रही है.

 जहां इस संस्था के  प्रखंड क्षेत्र के तमाम कर्मी द्वारा  सामूहिक स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन द एम ऑफ लाइफ संस्थान के हंसडीहा ब्रांच में आयोजित की गई ।जहां पूरे प्रखंड क्षेत्र में चल रहे शिक्षा केंद्र को संचालित करने वाली शिक्षा दीदी भी इस में शामिल हुई, इसमें  झंडोत्तोलन  के बाद सभी दीदियों के बीच संस्था के कर्मी द्वारा गरीब असहाय बच्चों को पढ़ने के लिए निशुल्क पुस्तक वितरण की गई,जहां इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के कर्मी दिवाकर महतो के द्वारा बताया गया कि पूरे प्रखंड क्षेत्र में कुल 31ऐसी केंद्र है जिसका संचालन संस्था द्वारा मुफ्त की जा रही है,जिसमें 20 से लेकर 40 बच्चों को प्रत्येक केंद्र में विद्यालय अवधि के बाद 2 घंटे तक कोचिंग भी कराई जाती है, जो बिल्कुल मुफ्त है।

जहां शिक्षिका से लेकर किताब कॉपी तक का सारा खर्च  संस्था द्वारा की जाती है,वही श्री महतो ने बताया प्रखंड क्षेत्र के कोई भी वैसे गरीब और असहाय बच्चे जिनका भरण पोषण व शिक्षा का दायित्व उठाने वाले कोई नहीं है, एवं  शिक्षा  गरीबी के कारण छुट रही है तो ऐसे बच्चों को हमारी संस्था गोद लेती है और उसे मैट्रिक तक निः शुल्क शिक्षा देती है. स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर 700 बच्चों के लिए संस्था द्वारा निशुल्क  पाठ्य पुस्तक वितरण की गई।  इस मौके पर हंसडीहा के सामाजिक और गणमान्य  मौजूद थे।




Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ