SIDHARTH NAGAR,UP#पूरी शान से लहराया तिरंगा, गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह।
सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह डुमरियागंज स्थित पत्रकारों की विश्वस्तरीय अग्रणी संस्था इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गयाl इस मौके पर प्रातः 8:30 पर पूरे सम्मान और परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण किया गयाl इस मौके पर सहारा समय के वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव तथा अमर उजाला डुमरियागंज के पत्रकार एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल के प्रदेश प्रवक्ता हाशिम रिजवी तथा हिंदुस्तान के पत्रकार व संगठन के मंडल मीडिया प्रभारी विजय यादव तहसील अध्यक्ष राजेश यादव संरक्षक डॉ. विक्रांत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वसीम अकरम आदि की उपस्थिति में झंडारोहण व स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गयाl सभी उपस्थित पत्रकारों ने पूरे आदर सम्मान से जन गण मन गण.... गीत गाया तथा तिरंगे को सलामी दीl कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गयाl
इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, सच्चिदानंद मिश्रा, सतीश, मोहम्मद सैफ, सोहेल अहमद, मनोज श्रीवास्तव, आर के मौर्या आदि मौजूद रहे।
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ