DUMKA, JHARKHAND#*ए० एन० कॉलेज के छात्रों ने मंडरो स्थित फॉसिल्स पार्क का का किया शैक्षणिक भ्रमण*।
दुमका स्थित ए० एन० कॉलेज के प्राचार्य (प्रो०) डॉ संजय कुमार सिंह के निर्देश पर वनस्पति विज्ञान विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं ने डॉ अमरनाथ सिंह एवं डॉ मो० रविउल इस्लाम के नेतृत्व में मंडरो स्थित फॉसियल पार्क एवं आसपास स्थित जैव विविधताओं से पूर्ण वन क्षेत्रों का शैक्षणिक भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण का नेतृत्व कर रहे शिक्षकों ने बताया कि शोध एवं शैक्षणिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण इस अद्भुत फॉसिल पार्क का निर्माण हाल में ही 10.79 करोड़ की लागत से 95 एकड़ क्षेत्र में किया गया है। इस पार्क के निर्माण का उद्देश्य जुरासिक काल के फॉसियल या जीवसम को संरक्षित करना है। जिसके साथ शोध छात्र एवं विज्ञान के छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे। प्रख्यात जीवाशम वैज्ञानिक प्रो० बीरबल साहनी ने सर्वप्रथम राजमहल की पहाड़ियों में फॉसिल्स मौजूद रहने की जानकारी दी थी। इस पार्क में जंतु जीवाश्म की भरमार है। छात्र छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान जैव विविधता संपन्न वन क्षेत्रों का साक्षात दर्शन किया। उन्होंने अनेकों जंगली पेड़ पौधों को देखा और एवं उनके बारे में जानकारी हासिल की। इस भ्रमण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी साहिबगंज,श्री मनीष कुमार तिवारी एवं मंडरो वन क्षेत्र पदाधिकारी श्री जितेंद्र दुबे ने प्रतिभागियों का शैक्षणिक मार्गदर्शन किया एवं उनके प्रश्नों का सरलता पुर्वक उत्तर दिया। इस अवसर पर वन संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम भी रखा गया था। छात्र छात्राओं ने बताया कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण छात्र-छात्राओं के जीवन में बहुत लाभदायक और शिक्षाप्रद होते हैं उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने के लिए महाविद्यालय परिवार एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की यह जानकारी मीडिया संयोजक गौरव कुमार ने दी।
Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ