RAMGARH,JHARKHAND#पतरातु प्रखंड के हरिहरपुर के पास नलकारी नदी में अचानक पहाड़ों से आई वर्षा के पानी में कार और बाइक के साथ कई लोग बहे । दो लोगों का शव बरामद ।
रामगढ़ जिले में में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश के चलते जिला के लगभग सभी नदी नालों में पानी उफान पर है । एक और जहां रजरप्पा मंदिर क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ आई हुई है । वहीं दूसरी ओर पतरातू में पहाड़ों से आई तेज रफ्तार का पानी से नदी के पास खड़े कार बाइक और लोग बहे ।
पुलिस ने अब तक 2 लोगों के शव को बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला के पतरातू में तालाटांड के भुइयां टोला में बने नलकारी पूल पर एक कार,एक बाइक और एक स्कूटी के बह के साथ कई लोग बहे। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ जिला पुलिस सक्रिय होकर राहत कार्य आरंभ कर दिया। राहत कार्य के दौरान पुलिस को अब तक दो लोगों की शव मिल चुकी है।वहीं कार, बाइक और स्कूटर बरामद कर लिया गया है।
एक बात सामने आती है कि इसमें लोगों में जागरूकता की कमी नजर आती है । प्रशासन पर ही दोष देना उचित नहीं है लोग इस तरह के माहौल में खतरों से भरी जगह में सतर्कता व्यक्त करते रहना चाहिए।
पतरातू पुलिस लगातार अब भी राहत कार्य चला रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि तीन वाहनों के पानी में बहने से 6 से 8 लोग पानी में बह गए हैं। लेकिन इस बात की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है। पतरातू पुलिस को अब तक केवल दो लोगों का शव भी बरामद हुआ है। राहत कार्य में स्थानीय लोग भी पुलिस का बढ़ चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन अब भी शक के आधार पर अन्य लोगों की खोजबीन में लगी है।
पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। वही जिला पुलिस से पूछने पर पता चला कि अभी तक पुलिस को केवल 2 लोगों का शव ही बरामद हुआ है। पतरातू में हुए इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
Report By Mahesh Prasad (Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ