RANCHI,JHARKHAND#*दुर्गा सोरेन जयन्ती समरोह में शामिल होंगे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन : मुशताक आलम*

RANCHI,JHARKHAND#*दुर्गा सोरेन जयन्ती समरोह में शामिल होंगे माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन  : मुशताक आलम* 

 दिनांक 21-08-2022 दिन रविवार को दुर्गा सोरेन स्मारक समिति की बैठक, समिति के अध्यक्ष श्री विलियम रिचड लकड़ा की अध्यक्षता में लोवाडी स्थित दुर्गा सोरेन चौक में की गई संचालन समिति के अध्यक्ष श्री बीरू साहू ने किया। 

     मौके पर उपस्थित झामुमो राँची जिलाध्यक्ष सह दुर्गा सोरेन स्मारक समिति के संरक्षक श्री मुशताक आलम ने कहा कि कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के कारण पिछले तीन वर्षों से छोटे पैमाने पर स्व दुर्गा सोरेन की जयंती मनाई गई थी। समिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष भव्य तरीके से मनाया जाएगा।  उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुछ उप समितियां जैसे तैयारी समिति,  स्वागत समिति,  संचालन समिति  आदि  बना लें। सभी प्रखण्ड अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में जुलुस की शक्ल में आगामी 10-09-2022 को  दुर्गा सोरेन जयन्ती के अवसर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन जयन्ती समारोह में पार्टी सुप्रीमो जगतगुरू आदरनीय श्री शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री हेमन्त सोरेन सहित सभी मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे। 

   बैठक में झामुमो के  केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी,  झामुमो राँची जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू,  जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा सहित,  रामानन्द बेदिया,  संगठन सचिव श्री लालजय कुमार नाथ शाहदेव,  प्रदीप भोगता,  संयुक्त सचिव श्री जुलफीकार खान, संजय राय,  वसीम खान, मृत्युन्जय सिंह, परवेज आलम गुड्डू, मोजाहिद हुसैन,   दुर्गा सोरेन स्मारक समिति के संरक्षक पप्पु सिंह,  कार्यकारी अध्यक्ष श्री मन्टु लाला,  उपाध्यक्ष किशोर कुजुर, अर्जुन साहु, अशोक साहु, हाबिल मिंज,  राजीव कुजुर,  जया बडाईक,  शान्ति तिर्की, राहुल वर्मा,  गोपाल पाण्डेय, कांके प्रखण्ड अध्यक्ष श्री जावेद अख्तर अन्सारी,  खलारी  प्रखण्ड अध्यक्ष श्री अनिल कुमार पासवान,  सचिव श्री महेन्द्र चौहान,  नामकुम प्रखंड अध्यक्ष श्री बिरीश मिंज,  चान्हों प्रखंड अध्यक्ष श्री मकेश्वर महली,  बेड़ो प्रखण्ड सचिव श्री रवि निरंजन टोप्पो, ओरमांझी प्रखण्ड सचिव श्री नरेश यादव,नगड़ी प्रखण्ड अध्यक्ष श्री विनोद तिर्की, धुचु तिर्की, राखी देवी,  नीलम देवी, राधा हेमरोम, राधा बाउरी,  दिवल सुरिन, कयुम अन्सारी,  आश्रिता गुड़िया,  जोसपा जोजो, रोविन कुमार, मंगरू मुण्डा, नसीम अन्सारी आदि शामिल थे। 


       झामुमो की नीति और सिद्धांतों को अपनाते हुए कई दर्जन लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए जिसमें मुस्लिम अन्सारी,  नजीम अन्सारी,  सुशील कुमार सिंह,  इमरान अंसारी,  उजैना अन्सारी,  नीरज कुमार,  जाफर खान, सफीक खान, उमैर अन्सारी,  इमान अन्सारी,  अथर अन्सारी,  ओसामा अन्सारी,  महताब अन्सारी,  जैद अन्सारी,  अमन अन्सारी,  सकिल अन्सारी,  मिरजा अन्सारी,  अनस अन्सारी,  जैनुल अन्सारी,  नसीम अन्सारी,  मुमताज अन्सारी  एवं मुन्ना खान आदि हैं। 


  By Madhu Sinha              

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ