RANCHI,JHARKHAND#*सुखा के मुद्दे पर सदन से भागने वाली सरकार बैठक का कर रही दिखावा......दीपक प्रकाश*

 RANCHI,JHARKHAND#*सुखा के मुद्दे पर सदन से भागने वाली सरकार बैठक का कर रही दिखावा......दीपक प्रकाश*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में अकाल और सूखे की स्थिति है। भले ही इधर राजधानी रांची एवम आसपास में अच्छी बारिश हो रही परंतु सच्चाई है कि  पूरे राज्य में 25प्रतिशत भी धान की रोपनी नहीं हुई है।

उन्होंने सत्ताधारी गठबंधन द्वारा सुखाड़ के नाम पर बैठक का दिखावा किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सरकार बार बार जनता को धोखा दे रही और दिग्भ्रमित भी कर रही।

उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य के सर्वोच्च पंचायत में यह सरकार सुखाड़ के मुद्दे पर चर्चा से भाग गई। निर्धारित दिवस के पहले ही सरकार ने सदन को स्थगित कर दिया और आज बैठक की बात कर रही।

उन्होंने कहा कि सरकार की नियत साफ रहती  तो सर्वदलीय बैठक आयोजित कर सुखाड़ की स्थिति पर चर्चा करती परंतु इन्हे दरअसल जनता के मुद्दों से कुछ लेना देना नही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपनी नाकामियों और विफलताओं से डरी सहमी हुई सरकार है। भ्रष्टाचार में आकंठ डुबी सरकार में जनता से आंख मिलाने की हिम्मत नही है।

कहा कि हेमंत सरकार को केवल अपने कुर्सी की चिंता है। यह सरकार डरी और सहमी हुई सरकार है जिससे विकास एवम जनता के भलाई की उम्मीद नहीं की जा सकती।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ