RANCHI,JHARKHAND#*झारखण्ड आन्दोलन के प्रणेता थे दुर्गा सोरेन : हेमन्त सोरेन*
झामुमो के कदावर नेता, झारखण्ड आन्दोलनकारी और जामा के पूर्व विधायक स्व दुर्गा सोरेन की 13वीं पुण्य तिथि के अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम के नेतृत्व में आज दिनांक 21-05-2022 को लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक पर अवस्थित दुर्गा सोरेन की आदमकद प्रतिमा पर राज्य सभा सांसद सह पार्टी सुप्रीमो जगतगुरू आदरनीय श्री शिबू सोरेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य के ओजस्वी मुख्यमंत्री आदरनीय श्री हेमन्त सोरेन ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मुसलाधार बारिश और आंधी तुफान के बीच माल्यार्पण किया गया। मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों को सम्बोधित करते हुए माननीय श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज जो हम झारखण्ड आन्दोलन की परिकल्पना को चरितार्थ कर पाए हैं, दुर्गा सोरेन जी का अग्रणी भूमिका रहा है वह आन्दोलन के प्रणेता थे। तमाम झारखण्डी सदेव याद करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री विनोद कुमार पांडेय, अभिषेक प्रसाद पिन्टु, सुशीला एक्का, डॉ महुआ माजी, जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा, दुर्गा सोरेन स्मारक समिति के अध्यक्ष श्री विलियम रिचड लकडा, सचिव बीरू साहु, आफताब आलम, संजय राय, मन्टु लाला, परवेज आलम गुड्डू, रमेश साहु, अर्जुन साहू, पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, परवेज आलम, संजय सिंह, अंकित महतो, गोलू महतो, राजू कुजूर, किशोर कुजूर, पौलुस कुजूर , सुनीता लिंडा, तुलसी वर्मा, सीमा लकड़ा पैरवेज अख्तर, कयूम अंसारी, साहिल कुमार, अंकित कुमार महतो, अदिव असरफी, किरण मिंज, रोसा लकड़ा, विमला टोप्पो, सत्यबंधु गोयल, अब्दुल्ला हबीब, वसीम राबिया खान, हुसैन अंसारी, राकेश वर्मा, मसीउल्ला अंसारी के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ