DUMKA,JHARKHAND#*आभूषण निर्माता के घर से करीब 5 लाख की चोरी* *हँसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट,पटरा बांध गांव की घटना पुलिस कर रही है मामले की जांच जुटी*

 DUMKA,JHARKHAND#*आभूषण निर्माता के घर से करीब 5 लाख की चोरी*

*हँसडीहा थाना क्षेत्र के नोनीहाट,पटरा बांध गांव की घटना पुलिस कर रही है मामले की जांच जुटी*

 हंसडीहा थाना क्षेत्र की नोनीहाट पटरा बांध गांव में आभूषण निर्माता के घर में अज्ञात चोरों द्वारा कीमती जेवरात समेत अन्य सामानों की चोरी कर लेने की घटना प्रकाश में आया है। 

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची एवं मामले की जानकारी ली। 

घटना को लेकर गृह स्वामी विनोद साव उर्फ बिंदा साव ने बताया कि हमारे रिश्तेदार की तबीयत खराब रहने की वजह से रिश्तेदार से मिलने के लिए शुक्रवार दिन करीब 1:45बजे देवघर गए हुए थे जिसके बाद रात्रि करीब 8:30 बजे लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया जिसके बाद घर के अंदर जाने पर घर का सभी दरवाजों का ताला टूटा पाया एवं सामान बिखरा हुआ पाया। इसी क्रम में घर का लॉकर भी टूटा हुआ था। 

जिसमें करीब पांच लाख की जेवरात चोरी होने की बात कही है। उन्होंने साथ ही कहा कि घटना की जानकारी हंसडीहा पुलिस को दी गई जिसके बाद हंसडीहा थाना की पुलिस पहुंची एवं मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

वहीं मामले को लेकर हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।



Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ