DUMKA,JHARKHAND#*जिप सदस्य अभ्यर्थी निभा जायसवाल ने अपने समर्थकों सहित विभिन्न गॉंव में चलाया जनसंपर्क अभियान* *कहा* *लोगों का खूब मिल रहा है जनसमर्थन*

 DUMKA,JHARKHAND#*जिप सदस्य अभ्यर्थी निभा जायसवाल ने अपने समर्थकों सहित विभिन्न गॉंव में चलाया जनसंपर्क अभियान*

*कहा* *लोगों का खूब मिल रहा है जनसमर्थन*

सरैयाहाट दुमका शनिवार को जिला परिषद सदस्य सदस्य पद के प्रत्याशी निभा जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांव में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए भारी मतों से जिला परिषद सदस्य बनाने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान निभा जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ बनियारा , बभनखेता , धनवे , लकड़बाक सहित विभिन्न गांव में पहुंचकर घर घर  जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के विकास के कार्यों को धरातल पर लाने व सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब व जरूरतमंदों को दिलाने का हर संभव प्रयास करेगी। क्षेत्र में  स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

 इस दौरान सरैयाहाट निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 से जिला परिषद सदस्य पद के प्रत्याशी निभा जायसवाल ने लोगों को आश्वस्थ कीया  कि बीते 5 सालों में जो भी कार्य अधूरे रह गए हैं उनको पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र के चंहुमुखी विकास के लिए सदैव काम करते रहेंगे। कहा कि क्षेत्र के जनता जनार्दन की हर समस्याओं को ईमानदारी के साथ पूरा करते आ रही हूं और आगे भी करुँगी । क्षेत्र की सभी समस्या को अपना मान कर सभी लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र की दशा और दिशा सुधारेंगे।

मैं आपके क्षेत्र की बहु हुँ, लेकिन आप लोगों का प्यार बेटी के तरह मिला।

मै पिछले ग्यारह साल से आप सबों की सेवा बिना भेद भाव से कर रही हुँ और आगे भी करती रहुँगी।



Report By Deepak Kumar (Dumka, Jharkhand)

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ