RANCHI, JHARKHAND#*प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्य समिति बैठक हजारीबाग में.....दीपक प्रकाश* *राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया होंगे शामिल*

 RANCHI, JHARKHAND#*प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्य समिति बैठक हजारीबाग में.....दीपक प्रकाश*

*राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया होंगे शामिल*

जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद सभी प्रदेशों में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी।

झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बारे में  प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने बताया कि आगामी 27 और 28मई को दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक हजारीबाग में होगी।

श्री प्रकाश ने कहा कि 27 मई को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें बैठक की रूपरेखा,राज्य के  मुद्दे,राजनीतिक प्रस्ताव के प्रारूप ,आगामी सांगठनिक कार्यक्रम पर पदाधिकारियों के बीच चर्चा होगी।

कहा कि 28 मई को कार्यसमिति बैठक के विधिवत उद्घाटन के बाद अध्यक्षीय भाषण, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के उद्बोधन,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी एवम प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह जी का भी मार्गदर्शन होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवम प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया का  मुख्यअतिथि के रूप में कार्यसमिति में मार्गदर्शन करेंगे।

कहा कि कोरोना काल के बाद राजधानी से बाहर पहली फिजिकल कार्यसमिति बैठक होगी।


By Madhu Sinha 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ