RANCHI,JHARKHAND#राजद सुप्रीमो के यहां सीबीआई की छापेमारी प्रायोजित : विशु विशाल यादव !

 RANCHI,JHARKHAND#राजद सुप्रीमो के यहां सीबीआई की छापेमारी प्रायोजित : विशु विशाल यादव !

रांची: पूर्व रेलमंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दिल्ली और पटना ठिकानों व अन्य स्थानों पर सीबीआई  ने शुक्रवार को छापेमारी की। सीबीआई की छापेमारी को लेकर युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ने केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

युवा राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल ने सीबीआई के छापेमारी पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि वर्ष 2017 में भी सीबीआई ने रेलवे रिक्यूआरमेंट बोर्ड( आरआरबी ) के मामले में राजद प्रमुख के पटना से लेकर गोपालगंज तक के आवासों पर छापेमारी के अलावा घर की खुदाई भी कर डाला था परंतु कुछ भी हाशिल नही हुआ । युवा राजद राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सीबीआई और भाजपा नेताओं को भलीभांति जानकारी होनी चाहिए कि रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी रेल मंत्री नहीं जीएम देते है। वहीं विशु विशाल यादव ने कहा कि  आश्चर्य बिल्कुल नहीं हुआ जब रेड के बारे में सुना, दुख जरूर हुआ कि भारत के लोकतंत्र को मौजूदा भाजपा सरकार कहां ले जा रही है। विशु विशाल यादव ने कहा कि जब आपकी (बीजेपी) सरकार हिलती है, जब जन उभार की राजनीति होती है, आपके विरुद्ध सामाजिक और राजनीतिक गोलबंदी होती है, तब आप भय और खौफ की राजनीति करते हैं।उन्होंने आपने डर से फिर से उस तोते को जिंदा किया है, जिसके माध्यम से दूसरे को डराने की कोशिश करते हैं। यह जान लीजिए कि कोई नहीं डरेगा। ना लालू यादव , ना तेजस्वी यादव ना हम और ना ही राजद परिवार का कोई भी सदस्य,जनता जनार्धन सब देख रही है और जान रही आने वाले 2024 की चुनाओं में मोदी सरकार को मुहतोड़ जवाब देने का काम करेगी जनता ।



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ