RANCHI#समाचार प्लस क्यूरेस्टा ग्लोबल और प्रणायास का रक्तदान शिविर
रक्तदान महादान के उद्देश्य को लेकर न्यूज चैनल समाचार प्लस रांची के कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया । समाचार प्लस , क्यूरेस्टा ग्लोबल और प्रणायास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस शिविर में 56 लोगों से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया । गुरु पर्व और विश्व पुरुष दिवस के मौके पर आयोजित इस शिविर की बड़ी बात ये रही कि कई रक्तदाताओं ने अपने जन्म दिवस के मौके पर ये पुनीत कार्य किया ।
रिम्स के डॉ चंद्रभूषण की देख रेख में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्दघाटन समाचार प्लस के निदेशक अविनाश कुमार ने रक्तदान कर किया । रक्त दान करने वालों में समाज के हर तबके से युवा और महिलाओं ने अपना उत्साह दिखाया । शिविर में इकट्ठा हुए रक्त को रिम्स अस्पताल के लिए भेज दिया गया ।
इस मौके पर क्यूरनेस वेलनेस क्लिनिक में न्यूरो के प्रख्यात चिकित्सक कोलकाता के डॉ सुधीर कुमार ने अपनी निःशुल्क सेवा भी दी । न्यूरो से पीड़ित मरीजों ने बड़ी तादाद में डॉ सुधीर कुमार की सेवा ली ।
निःशुल्क शिविर में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ