RANCHI#आखिरकार केंद्र सरकार को किसानों के सामने झुकना ही पड़ा। यह जीत है लोकतंत्र की ,यह जीत है सत्याग्रह की ,यह जीत है किसानों की ,यह जीत है पूरे भारत की जनता की - अनीता यादव।
श्रीमती अनीता यादव (मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, राजद) ने कहा कि केंद्र सरकार को भी की देर आए पर दुरुस्त आए। कल तक जो किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही ,झूठे किसान बोला करते थे ,आखिरकार उन्हें ये मानना पड़ा कि किसान आंदोलन सही है और किसानों की मांग भी सही है।
उन्होंने कहा कि काफी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है किसानों को पर सत्याग्रह में कितनी ताकत है, लोकतंत्र में कितनी ताकत है यह आज फिर साबित हो चुका है।केंद्र सरकार के द्वारा किसान आंदोलन को बदनाम करने की काफी कोशिश की गई। कई साजिश रचे गए ।पर अंततः किसानों की जीत हुई है ।कहते हैं ना सांच को आंच क्या?
उन्होंने कहा "किसान नेताओं, आंदोलनकारी सभी किसानों ,जिन विपक्षी पार्टियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया उन सभी को धन्यवाद देती हूं और बधाई देती हूं।"
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ