RANCHI#हरमू पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति को स्वच्छता के क्षेत्र में रांची नगर निगम ने प्रथम पुरस्कार दिया।
हरमू पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति को स्वच्छता के क्षेत्र में रांची नगर निगम ने प्रथम पुरस्कार दिया, साथ ही स्थानीय पार्षद को भी इस कार्य में सराहनीय सहयोग करने के लिए रांची नगर निगम ने पुरस्कृत किया । विदित हो कि पिछले दुर्गा पूजा में रांची नगर निगम द्वारा रांची शहर के सभी दुर्गा पंडालों में स्वच्छता के क्षेत्र में सर्वेक्षण कराए था।
सर्वेक्षण में मुख्य पदाधिकारी के रूप में शीतल कुमारी असिस्टेंट मुंसिपल कमिश्नर के अध्यक्षता में सर्वे कराते हुए प्रथम पुरस्कार कर्म पंच मंदिर की घोषणा की गई थी। दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बबलू पांडे, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव महासचिव पप्पू रजक, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, उदय सिंह राठौर, अनिल मालवीय एवं कमेटी के सभी गणमान्य लोगों ने रांची नगर निगम में अपना पुरस्कार ग्रहण करते हुए हर्ष व्यक्त की एवं रांची नगर निगम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दिया कि इससे कमेटी को कार्य करने में मनोबल बढ़ेगा।
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ