RANCHI#*राज्य सरकार के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी भाजपा.....दीपक प्रकाश* *प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रदेश कार्यसमिति बैठक की बनी रूपरेखा*

 RANCHI#*राज्य सरकार के खिलाफ जनांदोलन खड़ा करेगी भाजपा.....दीपक प्रकाश*

*प्रदेश पदाधिकारी बैठक में प्रदेश कार्यसमिति बैठक की बनी रूपरेखा*

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शाम प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। 

बैठक में प्रदेश प्रभारी एवम राष्ट्रीय महामंत्री सांसद दिलीप सैकिया,नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित पदाधिकारीगण,मोर्चा के अध्यक्ष गण प्रवक्ता गण एवम मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।

बैठक में कल की कार्यसमिति बैठक के विभिन्न सत्रों के संचालन एवम आनेवाले राजनीतिक प्रस्ताव पर पदाधिकारी के बीच चर्चा हुई।

बैठक के बाद मीडिया  को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा यह कार्यसमिति  जन विरोधी,विकास विरोधी,युवा विरोधी ,आदिवासी,दलित महिला विरोधी राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने केलिये धारदार आन्दोलनं की रूपरेखा तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की फौज है। भाजपा एक परिवार की नही जन जन की पार्टी है।

उन्होंने कहा कि दो वर्षों में राज्य सरकार ने राज्य को 20 वर्ष पीछे धकेल दिया। भाजपा माटी केदर्द को समझती है। 

कहा की एक तरफ पार्टी सांगठनिक संरचना को धारदार बनाते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने केलिये संकल्पित है ।साथ ही प्रदेश के जनविरोधी ठगबंधन सरकार की नाकामियों विफलताओं को उजागर करने केलिये  भी पूरे प्रदेश में आन्दोलनं करेगी।


By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ