RANCHI#आज दिनांक 21 11:00 2021 दिन रविवार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला द्वारा रंगोली बनाओ प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


RANCHI#आज दिनांक 21 11:00 2021 दिन रविवार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला द्वारा रंगोली बनाओ प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। 

कार्यकम जिला कार्यालय अरगोड़ा,रांची में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार मल्लिक जी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय मुकेश कुमार जी को आमंत्रित किया गया था ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में इस कार्यक्रम को जिला स्तर पर भव्यता से करने पर जोर दिया एवं बच्चों की कला को सराहा एवं उनके  उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवम ,द्वितीय स्थान शुभम दास ,तृतीय स्थान नेहा कुमारी ,चतुर्थ स्थान छवि सोनी, पंचम स्थान पर संयुक्त रुप से सुहासी सिन्हा और कनिष्का सिन्हा को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आभाकाम के प्रदेश उपाध्यक्षा प्रीति सिन्हा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राकेश दास, जिला महासचिव सुजीत कुमार सिन्हा, राधारमण निधि संध्या सिन्हा, बबीता श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिन्हा, दीपक कुमार सिन्हा, अनिल श्रीवास्तव, संजय बक्शी एवं डॉक्टर सरिता सिन्हा आदि लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन राकेश दास जी ने किया।


BY MADHU SINHA

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ