DHANBAD#लोयाबाद क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी थाने में दर्ज नहीं होता है मामला।
धनबाद । लोयाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीसीसीएल के रिजनल स्टोर के समीप दो पछ के लोगों के बीच गुरुवार की सुबह जमकर मारपीट की घटना घटी।बताया जाता है कि छठ पर्व के मौके पर श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति द्वारा टेंड बनाया गया था।जिसमें कमेटी के सदस्यों द्वारा सर्वसहमति से हिन्दुस्तान क्लब एकडा का बैनर लगाया गया था।जिसमे दूसरे पछ के युवाओं द्वारा अपने नेता के बैनर लगाने के लिए दो दिन पहले से तैयारी किया गया था जिसका कमिटी के युवक ने कमिटी का हवाला देते हुए किसी भी पार्टी का पोस्टर नही लगाने का इच्छा जताया।जिससे दूसरे गुट के युवाओं द्वारा बीती रात ही बकझक हो गई थी लेकिन छठ पूजा शांति के साथ बीत जाए यही सोच रहे थे और जब छठ पुजन शांति पूर्वक संपन्न हो गया ,तो फिर इसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई और दोनों पक्षो के लोग लोयाबाद थाना में पहुँच गया और एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे, आपको बता दें कि विगत दीपावली की संध्या को लोयाबाद एकड़ा काली मंदिर के समीप जमकर मारपीट एवम् कई राउंड फायरिंग भी हुई जिसमें स्थानीय दो लोग घायल भी हुए थे, हालाकि पुलिस को घटनास्थल से एक (खोखा) भी बरामद हुआ था। विगत उक्त मामले को लेकर ना ही कोई लिखित रिपोर्ट थाने में दर्ज हुई है और ना ही घटनास्थल से खोखा मिलने के वावजूद स्थानीय प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई हुई है। शायद इसी वजह से आज मारपीट मामले में भी कुछ ऐसा देखने को मिला जहां दोनों गुट थाना पहुंचे पर थाना गेट के बाहर से ही वापस लौट गए। आज के मामले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बहरहाल बात जो भी हो परन्तु क्षेत्र में हो रही घटनाओं के बावजूद कोई ठोस पुलिसिया कार्रवाई ना होना सवालों के घेरे में है।
Report By Mukesh Chaudhary (Loyabad, Jharkhand)
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ