RANCHI# कंगना राणावत के बयान का राष्ट्रीय जनता दल कड़ी निंदा करते हुए ये मांग करती है कि केंद्र सरकार उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।
श्रीमती अनीता यादव, (मुख्य प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल) ने कहा कि उन्होंने ना सिर्फ आजादी पर प्रश्न उठाया है बल्कि आजादी के लिए जान की बाजी लगा देने वाले देशभक्तों के बलिदानी पर भी प्रश्न उठाया है!
भारत की जनता ये हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकती कि कोई भी भारत की आजादी और भारत को आजादी दिलाने वाले महान क्रांतिकारी देशभक्तों के बलिदान पर कोई प्रश्न चिन्ह लगाए।
यह काफी शर्म की बात है कि पद्मश्री जैसे पुरस्कार से सम्मानित महिला इस तरह की बात कह रही हैं।
इन से पुरस्कार भी वापस ले केंद्र सरकार और कंगना राणावत जैसे देशद्रोही को कड़ी सजा दे।
जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है लगातार इस तरह के बयान जारी किए जा रहे हैं । मैं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कहना चाहूंगी कि बार-बार भारत का अपमान, भारत की आजादी का अपमान, हमारे क्रांतिकारियों का अपमान भारतीय जनता बर्दास्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि" मैं जानना चाहूंगी कि वो किस संदर्भ में ये बात कह रही है ? क्या सावरकर को ध्यान में रखकर ये बात कह रही हैं ?
लोकतंत्र में बोलने की आजादी है ,इसके बावजूद अपने हक की बात करने वालों पर केंद्र सरकार ने कई बार कड़ी कार्रवाई की है और देशद्रोह लगाया है। पर भारत की आजादी पर प्रश्न उठाने वाले पर देशद्रोह लगाया जाएगा या नहीं?"
By Madhu Sinha
0 टिप्पणियाँ