RANCHI#आज मणि त्रिविधा शंकर एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों और महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया।

 RANCHI#आज मणि त्रिविधा शंकर एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए  बच्चों और महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया गया। 

रांची । पूर्व संध्या में ट्रस्ट की संस्थापिका निकिता प्रसाद ने सहायक पुलिसकर्मियों से बात कर के उनके कष्टों को जाना और मुख्य रूप से बच्चों को जो कष्ट हो रहा है इस बढ़ती ठंड में उसे देखते हुए कंबल वितरण का निर्णय लिया। 


संस्थापिका ने सहायक पुलिसकर्मियों की दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन को देखते हुए कहा की इस आंदोलन की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। इस आंदोलन ने आंदोलन करने के तरीके को एक उच्च आयाम दिया है, इस आंदोलन में होने वाले सेवा कार्यों की प्रभावित हो कर मुख्य रूप से महिलाओं की भावना, हिम्मत, अनुशासन को ट्रस्ट नमन करता है इस आंदोलन में कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो अपने साथ बच्चों को लाई है, वे आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं और साथ ही साथ बच्चों का खयाल भी रख रही है, पर बढ़ती ठंड ने उनकी दिकत्तों को बढ़ा दिया है, तब भी वो पीछे नही हट रही हैं उनका कहना है की हमारे बच्चे हमारी कमजोरी नहीं बल्कि हिम्मत हैं और इसी जज्बे को देखते हुए  ट्रस्ट ने कंबल और गर्म कपड़े का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अविनाश द्विवेदी, सोनाली हेंब्रम, विवेकानंद गुप्ता, रंजीत कुमार, जी.सी. वर्मा और सभी सहायक पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा।



By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ