हर दुख - सुख में जिला समिति दुखी परिवार के साथ है : --- मुश्ताक।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा माण्डर प्रखंड सचिव श्री चन्द्रप्रकाश तिग्गा उर्फ बाॅबी का माण्डर मे हीं सड़क दुर्घटना हो जाने से मौके पर ही मौत हो गया। वह अपने पीछे अधूरा परिवार अपनी पत्नी और एक बेटी को छोड़ चले गए।
ज्ञात हो कि कल दिनांक 17-07-2021 को उनका जन्मदिन भी था। आज माण्डर स्थित कब्रिस्तान में मिट्टी दिया गया। मिट्टी के बाद जिला समिति की टीम उनके आवास जाकर उनकी पत्नी और बेटी से मिलकर जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता। हमें अपने आप को सम्भालना पड़ेगा। हर दुख - सुख में जिला समिति आपके साथ है। बच्ची की बेहतर तालीम के लिए हम सरकार से बात करेंगे। बाॅबी जी की आकस्मिक निधन से पूरा राँची जिला समिति मर्माहत है।
उनके अन्तिम संस्कार में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम, केन्द्रीय सदस्य श्रीमती सुशीला एक्का, कार्यवाहक जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला संयुक्त सचिव श्री आदिल इमाम, सह सचिव प्रदीप ग॔झु, बुद्धिजीवी मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय महासचिव संजय राय, दिलीप ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव परविन्दर सिंह नामधारी, माण्डर प्रखंड अध्यक्ष श्री रौशन इमानुएल तिग्गा, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष श्री मकेश्वर महली, रातू प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अन्सारी, बेड़ो प्रखंड उपाध्यक्ष रवि निरंजन टोप्पो, शमीम मंसुरी, प्रदीप उराँव, जाबिर अंसारी के अलावा माण्डर प्रखंड के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ