LATEHAR : दुर्गा पूजा में महिलाएं बरतें सावधानी, मदद के लिए महिला थाना प्रभारी ने जारी किया नंबर
महिला थाना प्रभारी दीपाली महली की अपील, दुर्गा पूजा में महिलाएं बरतें सावधानी।
लातेहार, झारखंड ।
दुर्गा पूजा की अष्टमी और नवमी पर मां दुर्गा के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए महिला थाना प्रभारी दीपाली महली ने महिलाओं से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के मार्गदर्शन में जिले में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। उन्होंने पूजा के दौरान जलते दीये से सावधान रहने, अकेले निकलने पर मोबाइल साथ रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। किसी भी परेशानी में महिलाएं महिला थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9431194882 पर संपर्क कर सकती हैं।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ