LATEHAR : पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जालिम खुर्द में भक्ति जागरण का किया शुभारंभ।
पुलिस पिकेट की पुनः स्थापना के लिए प्रदेश सचिव अमित साहू ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन।
लातेहार, झारखंड।
सदर प्रखंड के जालिमखुर्द (जगतारणपुर) में शनिवार की देर शाम दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित भक्ति जागरण का उद्घाटन लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने फीता काटकर किया। स्थानीय निवासी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि गांव की एकजुटता विकास की आधारशिला है।
इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं तथा आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर संवाद एवं आपसी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।ताकि प्रशासन लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ सके और उनका समाधान कर सके। उन्होंने ग्रामीणों को साप्ताहिक थाना दिवस के बारे में जानकारी देते हुए अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इस व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव अमित साहू ने जालिमखुर्द की धार्मिक आस्था,समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जालिमखुर्द की मुखिया सुनीता देवी, ग्राम प्रधान गोपाल सिंह , घनश्याम प्रसाद, शत्रुघन प्रसाद, राहुल प्रसाद, कपिल प्रसाद, कंचन प्रसाद, रंजन प्रसाद, गोलू, नवनीत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ