CHANDANKIYARI : इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखाऐंगे शहीद करमा रजवार की जीवन गाथा।
चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड।
शहीद करमा रजवार स्मारक समिति,प्रतापपुर साईट चास कि और से शनिवार को शहीद करमा रजवार की 40 वीं शहादत दिवस पर शहीद करमा रजवार चौक, प्रतापपुर साईट, चास में उनकी मुर्ति की सामुहिक रुप से अनावरण कर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता रजवार समाज सुधार समिति के संस्थापक सदस्य सह प्रथम केन्द्रीय कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल रजवार व संचालन जेएलकेएम युवा मोर्चा के केन्द्रीय सचिव पवन रजवार ने किया। वहीं जेएलकेएम सुप्रिमों डुमरी विधायक डॉ जयराम कुमार महतो ने कहा कि शहीद करमा रजवार गरीब, शोषित, पीड़ितों के मसीहा थे। झारखण्ड अलग राज्य आन्दोलन को इस क्षेत्र से एक उग्र नेतृत्व देने वाले में से सच्चे सपूत थे। उन्होंने शोषण,अत्याचार और जुल्म के खिलाफ उग्र आवाज उठाने वाले में से एक थे। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी आवाजों को दबाने के लिए प्रशासनिक घात लगाए रहते थे। घात की अवसर व सरकार की दबाव सफल करने की नियत से झारखण्ड अलग राज्य की मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी के दौरान 17 अक्टूबर 1986 को पानी टंकी मोड़ ,कालापत्थर की सड़क जाम से चास -धनबाद मुख्य पथ पुरी तरह ऐतिहासिक बंदी के खोप में आकर धनबाद जिला के तत्कालीन आरक्षी अधीक्षक के आदेश से वीर शहीद करमा रजवार पुलिसिया जुल्म की शिकार बने। झारखण्ड निर्माण में उनकी बलिदानी ऐतिहासिक है। उनके विचारों का आत्मसात कर शहीदों के सपने की झारखण्ड राज्य गढ़ने व इतिहास की पन्नों में शहीद रजवार की जीवन गाथा स्वर्ण अक्षरों से लिखवाने की संकल्प लेने की जरूरत है।
वहीं किसान नेता सह रजवार समाज सुधार समिति के पुर्व केन्द्रीय अध्यक्ष जगन्नाथ रजवार ने कहा कि बलिदानी की झारखण्ड में देखी आन्दोलनकारियों, राज्य की उपेक्षित लोगों ने बड़ी सपना के विपरित आज भी आन्दोलनकारी, उपेक्षित लोगों राज्य में काला पानी की तर्ज पर जीवन जिने के लिए बाध्य हो रही है। राज्य में चहुंमुखी विकास के लिए। शहीद करमा रजवार के विचारों का आत्मसात कर संघर्ष जारी रखने की जरुरत है।
मौके पर झारखण्ड जेएलकेएम स्वर्ण मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष शंकर शर्मा, जिला अध्यक्ष अमरेश महतो, आन्दोलनकारी नेता दुर्गा चरण महतो, महेश्वर रजवार, खिरोधर महतो, जगदीश रजवार, अनिता देवी, गीता कुमारी, सुरजन कपरदार, महेश सिंह, सिमन्त रजक, राजीव रजवार, विवेक रजवार, उत्तम गोप, राम पद गोरांईं, भरत लाल ठाकुर, बिरेन रजवार, गौरा चांद रजवार, माथुर चन्द्र शर्मा, संजीव गोप, श्रीष्टिधर रजवार, दिपक कुमार रजवार, अंकित कुम्भकार,गौराचंद महतो, अनिल कुमार रजवार, झारु रजवार, रुपेश कुमार महतो, शंकर रजवार, सुधीर रजवार, संजीत कुम्भकार,चन्द्रू रजवार,रतन रजवार, अर्जुन रजवार, महाबीर रजवार, मानिक भंडारी, धिरज कुमार, कार्तिक रजवार आदि शामिल हुए।
Report By Mahendra Mahato ( Chandankiyari, Bokaro, Jharkhand)
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ