LATEHAR : रोमांचक मुकाबले में पीआर किंग ने सुपर किंग्स को दो रन से हराया, एलपीएल ट्रॉफी पर जमाया कब्जा।
लातेहार, झारखंड।जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित लातेहार प्रीमियर लीग (एलपीएल) का फाइनल मुकाबला गुरुवार को पीआर किंग और सुपर किंग्स के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में पीआर किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर किंग्स को महज दो रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पीआर किंग की टीम ने 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की टीम कड़ी मशक्कत के बावजूद सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। इस तरह पीआर किंग ने दो रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। बेहतर प्रदर्शन के लिए हर्षित राज तिर्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश राम ने कहा कि जिला क्रिकेट संघ जिले में क्रिकेट के विकास के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रहा है। यहां के खिलाड़ी जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विजेता पीआर किंग को ट्रॉफी के साथ 31 हजार रुपये और उपविजेता सुपर किंग्स को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विधायक प्रकाश राम, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष वंशी यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का संचालन जावेद अख्तर ने किया, जबकि स्वागत भाषण संघ के अध्यक्ष पंकज सिंह ने दिया। मौके पर रामदेव सिंह, रंजीत यादव, राकेश दूबे, मुकेश पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, आनंद सिंह, प्रमोद प्रसाद, मदन यादव, आबिद, कौशल पांडेय, अश्विनी सिंह, अमर विश्वकर्मा, राजू दास, लाल आशिष नाथ शाहदेव, रविकांत पासवान, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, अनुप कुमार, पिंटू रजक, सोनू सिंह, गौरव दास, देवेंद्र राम, रानी कुमारी, पवन कुमार और कृष्णा यादव समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha






0 टिप्पणियाँ