LATEHAR : अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट महिला किसानों को किया गया सम्मानित।

LATEHAR : अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट महिला किसानों को किया गया सम्मानित। 


लातेहार, झारखंड  ।

संयुक्त कृषि भवन, लातेहार के आत्मा सभागार में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का विषय “विकसित कृषि और विकसित भारत के निर्माण में महिला किसानों की भूमिका” रखा गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महिला किसानों की कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका और उनके योगदान की सराहना की गई। परियोजना निदेशक आत्मा ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके क्रियान्वयन में महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया।


कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई महिला किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और कृषि योजनाओं को धरातल पर उतारने में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित महिला किसानों के बीच हंसुआ का वितरण किया गया।


कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा ने किया। मौके पर कृषि निरीक्षक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम), सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम), पांडेयपुरा एफपीओ की सक्रिय महिला सदस्य, प्रदान एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं की महिला सदस्य तथा आत्मा के किसान मित्र उपस्थित थे।





Report By Ram Kumar ( Latehar Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ