ANANTPUR : नकुल यादव का नाबाद शतक, झारखंड मजबूत स्थिति में ।
अनंतपुर।
कर्नल सीके नायडू अंडर-23 अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में झारखंड के युवा बल्लेबाज नकुल कुमार यादव ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 108 रन बनाए। उनकी इस शतकीय पारी से झारखंड ने मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक झारखंड ने पहली पारी में 86 ओवर में एक विकेट पर 231 रन बना लिए थे। टीम आंध्र प्रदेश के पहली पारी के स्कोर से महज 11 रन पीछे है। नकुल की नाबाद पारी झारखंड के लिए निर्णायक साबित हो सकती है। अब तीसरे दिन टीम की नजर बढ़त हासिल करने और बड़े स्कोर की ओर बढ़ने पर होगी।
स्कोरकार्ड: आंध्र प्रदेश अंडर-23 — 242 रन (87.4 ओवर); झारखंड अंडर-23 — 231/1 (86 ओवर)।
नकुल कुमार यादव: 108 रन।*
By Madhu Sinha


0 टिप्पणियाँ