LATEHAR : वन-सह-प्रखंड परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन, कन्या पूजन के साथ नवमी अनुष्ठान संपन्न।
लातेहार, झारखंड।
वन-सह-प्रखंड परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके साथ ही नवकन्या पूजन कर अनुष्ठान का समापन किया गया।
पूजा के दौरान मुख्य यजमान के रूप में रवींद्र प्रसाद, श्याम अग्रवाल और गौरव सिंह सपत्नीक शामिल हुए। हवन और पूजा-अर्चना के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार, संरक्षक पंकज सिंह, सह-सचिव निहित कुमार और कोषाध्यक्ष सौरभ पांडेय उपस्थित रहे। इनके अलावा समिति के सदस्य के. माधवन, राजीव रंजन, राहुल कुमार, अश्विनी पांडेय, अनिलेश्वर कुमार, मोहन पासवान, नंदलाल सिंह, मिशाल जायसवाल, आशु पारीक, सुरेंद्र प्रसाद, राजा राम, सचिन, राकेश कुमार, बंकू और मनीष सहित कई श्रद्धालुओं ने आयोजन में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ