LATEHAR : लोटो में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक घायल, रिम्स रेफर।
लातेहार, झारखंड ।
सदर प्रखंड के लोटो गांव स्थित गैस दुकान के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान नेवाड़ी मुरूप निवासी नीरज भुइयां, पिता साहदेव भुइयां के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पूर्व थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता, एसआई साजिद हसन समेत पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ