LATEHAR : जातीय जनगणना और ओबीसी मुद्दों पर लातेहार में रविवार को प्रमंडलीय सम्मेलन।
लातेहार, झारखंड ।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की ओर से जाति आधारित जनगणना समेत ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर रविवार को प्रमंडलीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम लातेहार शहर के न्यू पुलिस लाइन, स्टेशन रोड स्थित टाउन हॉल में होगा। सम्मेलन में पलामू प्रमंडल के विभिन्न जिलों से ओबीसी समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पलामू प्रमंडल प्रभारी राजू गुप्ता ने कहा कि ओबीसी हितों के लिए जाति आधारित जनगणना जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ