LATEHAR : ओबीसी समाज की आवाज बुलंद करने लातेहार में जुटेंगे तीन जिलों के लोग।
लातेहार, झारखंड।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा की ओर से जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर रविवार को प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम लातेहार शहर के न्यू पुलिस लाइन, स्टेशन रोड स्थित टाउन हॉल में होगा। मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि सम्मेलन में लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले के ओबीसी समाज के प्रतिनिधि व लोग शामिल होंगे। इस दौरान जाति आधारित जनगणना के अलावा ओबीसी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवचरण दांगी भी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने ओबीसी समाज के लोगों से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ