LATEHAR : राजहार देवस्थल में नौ दिनों तक अन्न-जल त्यागकर भक्तों ने की साधना ।

LATEHAR : राजहार देवस्थल में नौ दिनों तक अन्न-जल त्यागकर भक्तों ने की साधना ।  


लातेहार, झारखंड ।

 जिले के राजहार देवस्थल में शारदीय नवरात्रि का समापन धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच हुआ। इस दौरान तीन श्रद्धालुओं ने लगातार नौ दिनों तक अन्न-जल ग्रहण किए बिना मां दुर्गा की आराधना कर कठिन साधना की। इनमें 15 वर्षीय सिमरन कुमारी और बंटी भुइयां सहित तीन भक्त शामिल रहे।

नवरात्रि के नौ दिनों तक देवस्थल में पूजा-अर्चना के साथ दुर्गा सप्तशती और रामचरितमानस का पाठ किया गया। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। नवरात्रि के अंतिम दिन विधि-विधान से हवन, नौ कन्याओं का पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

साधना करने वाले भक्तों ने अपनी आस्था को साधना की प्रेरणा बताया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ