LATEHAR ; वन-सह-प्रखंड परिसर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित। मुरली प्रसाद ने अधिवक्ता संजय कुमार को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित।

LATEHAR ; वन-सह-प्रखंड परिसर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित। 

मुरली प्रसाद ने अधिवक्ता संजय कुमार को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित। 


लातेहार, झारखंड । 

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, वन-सह-प्रखंड परिसर, चंदनडीह में दुर्गा पूजा की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता मुरली प्रसाद ने समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुरली प्रसाद ने समिति को 25वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि समिति इसी तरह श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करती रहे। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।


वहीं, अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने समिति के सचिव श्याम अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी लोग अनुशासन के साथ पूजा का आयोजन करते हैं। पंडाल में शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन कराना सराहनीय है। अन्य पूजा समितियों को भी इससे सीख लेनी चाहिए।

मौके पर समिति के आशु पारीक, सुरेंद्र प्रसाद, राजा राम,निहित कुमार, सौरभ पांडेय, माधवन, राजीव रंजन, राहुल कुमार, अश्विनी पांडेय, अनिलेश्वर कुमार, मोहन पासवान, नंदलाल सिंह, मिशाल जायसवाल , सचिन, राकेश कुमार, बंकू और मनीष समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।






Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ