LATEHAR : वन-सह-प्रखंड परिसर चंदनडीह में नवपत्रिका सह कलश विसर्जन संपन्न ।
लातेहार, झारखंड।
जिला मुख्यालय के वन-सह-प्रखंड परिसर, चंदनडीह स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के अवसर पर नवपत्रिका सह कलश विसर्जन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक माहौल में संपन्न अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना के बाद विसर्जन संपन्न हुआ। समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग किया।
Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ