LATEHER : सीएचसी में पदस्थापित डॉ. प्रकाश बड़ाईक का आकस्मिक निधन, उपायुक्त संदीप कुमार ने जताया गहरा शोक।

LATEHER : सीएचसी में पदस्थापित डॉ. प्रकाश बड़ाईक का आकस्मिक निधन, उपायुक्त संदीप कुमार ने जताया गहरा शोक। 



लातेहार, झारखंड । 

लातेहार क्षेत्र के लिए दुखद खबर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पदस्थापित डॉ. प्रकाश बड़ाईक का आकस्मिक निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सीएचसी परिवार सहित पूरे स्वास्थ्य महकमे और क्षेत्र में शोक की लहर। उपायुक्त संदीप कुमार ने डॉ. प्रकाश बड़ाईक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।





Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ