LATEHER : सरस्वती विद्या मंदिर में सुवर्णप्राशन की चौथी खुराक दी गई ।
लातेहार, झारखंड ।
धर्मपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2026-27 के तहत सुवर्णप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पलामू विभाग के पर्यावरण प्रमुख धर्मेंद्र जायसवाल
एवं विद्यालय के वर्ष 2012 के पूर्व छात्र तथा वर्तमान में बेंगलुरु स्थित ऑल स्टेट इंडिया में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अविनाश कुमार ने मां सरस्वती, ऊँ, भारत माता एवं भगवान धन्वंतरि के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कक्षा अरुण से तृतीय तक के 85 छात्र-छात्राओं को सुवर्णप्राशन की चौथी खुराक दी गई।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा और संस्कार के साथ विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति भी विद्यालय निरंतर जागरूक एवं प्रतिबद्ध है।
Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ