RAMGARH : छावनी जनरल अस्पताल में झारखंड सेवा समिति द्वारा किया गया मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन
◆बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग, किया रक्तदान।
◆रामगढ़ में शीघ्र होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना : इरफान अंसारी ।
रामगढ़, झारखंड।
झारखंड सेवा समिति द्वारा मंगलवार को नया बस स्टैंड के निकट स्थित छावनी जनरल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर के आयोजन में रामगढ़ छावनी परिषद, सदर अस्पताल रामगढ़, जमालटा रामगढ़ , मेदांता हॉस्पिटल राँची और रामप्यारी हॉस्पिटल की ओर से सहयोग किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त ऋतुराज, छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का संचालन समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने किया।
◆रामगढ़ में होगी मेडिकल कॉलेज की स्थापना : इरफान अंसारी
झारखंड सेवा समिति द्वारा छावनी जनरल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने समिति के इस पहल की सराहना की। कहा कि जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सेवा समिति की पहल काफी सराहनीय है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान के लिए आगे आयें ताकि जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराया जा सके। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़ में जल्द मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी ताकि यहाँ के लोगों को इलाज के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़े। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के अस्पतालों की स्थिति में लगातार सुधार लाने का कार्य कर रही है। जिस कारण राज्य के अस्पतालों में प्रतिदिन 500 तक लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह संख्या 40-50 के आसपास होती थी।
रक्तदान शिविर का आयोजन करने पर उपायुक्त ऋतुराज ने झारखंड सेवा समिति की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे ही पहल की जरूरत है ताकि जरूरतमंद लोगों को खून उपलब्ध कराया जा सके। छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह झारखंड सेवा समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि समिति समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। वहीं, सीएस डॉ. अनिल कुमार ने भी झारखंड सेवा समिति के पहल की सराहना की।
◆60 यूनिट से अधिक रक्त हुआ संग्रह
छावनी जनरल अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा। शिविर में 60 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। जिससे 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह हुआ।
◆इन्होंने दिया योगदान
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में डॉ. शरद जैन, डॉ. मृत्युंजय, डॉ. अनिल सिंह, बलजीत सिंह बेदी, रोहित गुप्ता, श्याम शर्मा, नंदकिशोर प्रसाद गुप्ता, राजेश प्रसाद, अशोक कुमार महतो, संजय कोयला, मनोज मंडल, अजीत जयसवाल, छोटन सिंह, राजेश प्रसाद, संजय कुमार, भूपेंद्र प्रसाद, गया प्रसाद राय, उमेश कुमार, विनोद साव, नीरज सिंह, सरस्वती कुमारी, मंटू , अजीत कुमार सोनी, दीपक सिन्हा, सोनी कुमारी, तिकेश्वर् प्रसाद, विवेक, फरहान, रूपेश गुप्ता, सहित झारखंड सेवा समिति के सभी सदस्यों ने योगदान दिया।
Report By Sujit Sinha ( Ramgarh, Jharkhand)
By Madhu Sinha



0 टिप्पणियाँ