LATEHER : चंदवा CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग, झामुमो नेता ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन।

  LATEHER : चंदवा CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने की मांग, झामुमो नेता ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन। 


लातेहार, झारखंड  ।

चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने शनिवार को सिविल सर्जन से मुलाकात कर विस्तृत मांगपत्र सौंपा। उन्होंने हालिया दामोदर सड़क हादसे के दौरान अस्पताल में उत्पन्न अव्यवस्था का उल्लेख करते हुए अस्पताल में MBBS चिकित्सकों की नियुक्ति, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा और अल्ट्रासाउंड सहित आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की।


सिविल सर्जन ने सभी मांगों को गंभीर बताते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि DMFT कोष से 30 दिनों के भीतर एक MBBS चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति का प्रयास किया जाएगा तथा औद्योगिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 24 घंटे एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की पहल चल रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरणों की स्थापना की प्रक्रिया भी तेज की जाएगी।


मुलाकात के बाद सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यदि तय समय में मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर मामले को उठाएंगे। उनकी इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि चंदवा CHC की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान अब संभव हो सकेगा।







Report By Ram Kumar ( Lateher, Jharkhand) 

But Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ