LATEHER : CEIR पोर्टल बना लोगों की उम्मीद, एसपी ने लौटाए 36 मोबाइल ।
लातेहार, झारखंड ।
लातेहार पुलिस साइबर सेल द्वारा CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी कुमार गौरव ने बरामद किए गए 36 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस के कार्य की सराहना की। एसपी ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संचार साथी (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या अपने नजदीकी थाना में सूचना दें, ताकि मोबाइल की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ