CHANDANKIYARI : सर्वांगीण विकास से कोसों दूर है,चन्दनकियारी के आसनबनी ।

CHANDANKIYARI : सर्वांगीण विकास से कोसों दूर है,चन्दनकियारी के आसनबनी । 


चन्दनकियारी, बोकारो, झारखंड । 

चिन्तनशील बुद्धजीवीयों व ग्रमिणों की बैठक रविवार को आसनबनी हटिया मैदान में की गई। अध्यक्षता भुमिहार बाईसी समाज के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष किशन महथा ने किया जबकि संचालन जेएलकेएम नेता अंकित कुम्भकार ने किया। वहीं किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं पारदर्शिता के अभाव में योग्य लाभुकों तक पहुंच नहीं रही है।


आसनबनी, उदलबनी के साथ साथ मधुनियां गांवों के एक बड़ी संख्याओं छात्र छात्राएं तथा इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता के कार्यरत मजदूरों आसनबनी होते हुए मामरकुदर की आवाजाही निरंतर लगी रहती है। सड़क किनारे व सड़क के बीच पाईप लाईन बिछाई जा रही है। पाईप लाईन बिछाई के बाद कार्यदायी संस्था ने खोदे गए गढ्ढे में कोरम पूरा करने जैसे मिट्टी की भराई कार्य करने से सड़क किनारे व सड़क की बीचो-बीच में बड़ी-बड़ी गढ्ढाऐं बन गया है। इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता की निगमित दायित्व सिर्फ व सिर्फ विज्ञापनों में ही सिमित रह गई। साथ ही साथ सरकार और सरकार की प्रतिनिधि की उदासीनता तथा कार्यदायी संस्था की लापरवाही से गढ्ढाऐं दुर्घटनाओं की आमंत्रण दे रहे हैं। सड़क में घनी राहगीरों, छोटे-छोटे स्कुली छात्र-छात्राओं, इलेक्ट्रो स्टील वेदान्ता के कामगार मजदूरों साईकिलों से आवाजाही है।

गढ्ढाओं से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। श्री रजवार ने मांग किया कि जर्जर सड़क तत्काल मरम्मत की जाय। मौके पर पुर्व मुखिया नरेश रजवार, राजु कुमार टुडू, बबलु गोस्वामी गोस्वामी, लंकेश्वर महतो, असीम गोस्वामी, युधिष्ठिर महथा, दुर्गा चरण महतो, महावीर कुम्भकार, तिवारी कर्मकार, बलराम महतो, धिरेन बाउरी, मनोज रजवार, जनार्दन झा, गणेश रजवार, भुतनाथ महतो, राखाल बाउरी, भीम महतो, अर्जुन महतो, सीताराम मांझी, विक्रम महथा, तिरथ कुम्भकार, विजय महतो, दुलाल कुम्भकार, संजय महतो, कृष्ण गोस्वामी, दिलीप कुमार महतो, रुपेश गोस्वामी, बासुदेव महथा आदि शामिल रहे।








Report By Mahendra Mahato ( Bokaro, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ