LATEHER : उमराह जायरीन को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, 10 जुलाई को रवाना होगा 75 सदस्यीय काफिला ।
लातेहार, झारखंड ।
खिदमते इंसानियत ट्रस्ट, जिला लातेहार के तत्वावधान में एवं रज़ा टूर ऑफ इंडिया के सहयोग से हाजी ज़हीर साहब अमवाटीकर के आवास पर उमराह पर जाने वाले जायरीन के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उमराह के सभी अरकान, सुन्नतों, दुआओं एवं सफर से जुड़े आवश्यक मसाइल की विस्तार से जानकारी दी गई। उलेमा-ए-किराम ने जायरीन को शुरुआत से अंत तक उमराह सही तरीके से अदा करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर क़ारी इरफ़ान रज़ा जियाई, मुफ़्ती मुदस्सिर अमजदी, क़ारी ज़िगर लातेहारवी, क़ारी इलहाक तथा क़ारी अब्दुल क़य्यूम उपस्थित रहे। उन्होंने उमराह की फ़ज़ीलत, सफर के आदाब और अहम धार्मिक हिदायतों से भी अवगत कराया। बताया गया कि इस वर्ष लातेहार जिले से लगभग 75 जायरीन 10 जुलाई, जुम्मा के दिन उमराह के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी जायरीन की कुबूलियत, सुरक्षित यात्रा और सकुशल वापसी के लिए विशेष दुआ कराई गई।
Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ