LATEHER : 28 - 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, जिले के 1.55 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद पोलियो दवा ।
लातेहार, झारखंड ।
आगामी राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) पल्स पोलियो अभियान-2026 के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सिविल सर्जन कार्यालय, लातेहार में सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखों एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 28 से 30 जून तक जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष 2011 से पोलियो मुक्त है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस का संचरण जारी है। ऐसे में प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।सिविल सर्जन ने कहा कि
अभियान का शुभारंभ 28 जून को सदर अस्पताल सहित सभी प्रखंड मुख्यालयों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 व 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक दी जाएगी। जिले में 1,55,359 बच्चों के लिए कुल 998 बूथ बनाए गए हैं तथा 1,995 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा 1,32,487 घरों का भ्रमण किया जाएगा और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व हाट-बाजारों में 32 ट्रांजिट दल तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद से वंचित न रहे।
Report By Ram Kumar (Lateher, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ