LATEHAR : यातायात नियम तोड़ने वाले 8 वाहनों पर कार्रवाई।

 LATEHAR : यातायात नियम तोड़ने वाले 8 वाहनों पर कार्रवाई। 

लातेहार, झारखंड। 

उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने 19 मई की सुबह चंदवा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरवाहन अधिनियम के तहत कुल 62 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। अभियान में कुल 1,02,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही चंदवा बस स्टैंड में बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराने के लिए सभी बस एजेंटों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।







Report By Ram Kumar ( Latehar, Jharkhand) 

By Madhu Sinha

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ