LATEHAR : बरवाडीह में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आईं दो महिलाएं, एक की मौत।
लातेहार, झारखंड ।बुधवार सुबह पटना से बरकाकाना जा रही पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाएं हादसे का शिकार हो गईं। घटना केचकी-बरवाडीह रेलखंड के बीच लाइन पार करने के दौरान हुई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Report By Ram Kumar (Latehar, Jharkhand)
By Madhu Sinha

0 टिप्पणियाँ